भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले को अब नया नाम मिल गया है। प्रशासन ने इस जिले का नाम बदलकर संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के सम्मान में "जिला गुरू घासीदास धाम" करने का फैसला लिया है। इस संबंध में अपर कलेक्टर को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि जिले का नाम परिवर्तन कर इसे राष्ट्रीय तीर्थस्थल के रूप में घोषित करने की दिशा में कदम उठाया जाए।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि जिला बलौदाबाजार का नाम बदलकर "जिला गुरू घासीदास धाम" करने और इसे राष्ट्रीय तीर्थस्थल का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके लिए अपर कलेक्टर से इस मामले पर तुरंत स्पष्ट अभिमत मांगा गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सके।यह निर्णय संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की स्मृति और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।
प्रशासन ने इस बदलाव को लागू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस नए नाम से जिला न केवल एक प्रशासनिक इकाई के रूप में जाना जाएगा, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल के रूप में भी पहचान बनाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


