भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेंगलुरु ,छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। राज्य में ग्रीन एनर्जी को लेकर उद्योग जगत की रुचि बढ़ रही है। बेंगलुरु में हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से GPRS Arya Pvt. Ltd. के दीपक अग्रवाल ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी छत्तीसगढ़ में पराली से Compressed Bio-Gas (CBG) बनाने पर तेजी से काम कर रही है।
कंपनी की योजना राज्य के कई जिलों में CBG प्लांट लगाने की है। इससे किसानों को फसल अवशेषों से अतिरिक्त आय होगी और प्रदूषण भी कम होगा।हाल ही में बेमेतरा जिले में इंडियन ऑयल के सहयोग से एक CBG प्लांट शुरू किया गया है, जो अब संचालन की ओर बढ़ रहा है। दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद वे अन्य जिलों में भी यही मॉडल लागू करना चाहते हैं।
यह पहल जैविक ईंधन उत्पादन को बढ़ावा देगी और पर्यावरण के लिए अनुकूल ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भूमिका को मजबूत करेगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रयास की तारीफ की और कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में जैविक ईंधन और पर्यावरण हितैषी परियोजनाओं को खास प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बैठक में उद्योग जगत के अन्य प्रतिनिधियों ने भी छत्तीसगढ़ में निवेश के प्रति उत्साह दिखाया। यह कदम राज्य को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


