भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक दुखद हादसे में वेंडर (विजय शर्मा) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, विजय उस समय प्लेटफॉर्म पर पानी और कोल्ड ड्रिंक बेच रहा था। उनके पास अमूल के स्टॉल का वेंडिंग कार्ड होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 15 साल से स्टेशन पर वेंडिंग का काम कर रहा था। यह हादसा समरसता एक्सप्रेस से हुआ, जिसके बाद उनके शव के ऊपर से आजाद हिंद एक्सप्रेस भी गुजर गई। इसके बाद ही RPF और GRP ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे हटाया।
प्रत्यक्षदर्शी वेंडरों ने आरोप लगाया कि विजय के शव के ऊपर से दो ट्रेनें गुजरने के बाद ही अधिकारियों ने कार्रवाई की। इस घटना ने स्टेशन पर हड़कंप मचा दिया। अब विजय के वेंडर के तौर पर वैध या अवैध होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उनके पास वैध अनुमति थी या नहीं? पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की गहराई से पड़ताल कर रहा है। इस घटना ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


