छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया और विधायकों को संबोधित किया। इस विशेष अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य उपस्थित थे। राष्ट्रपति अपने दौरे पर रायपुर एयरफोर्स के विशेष विमान से पहुंचीं, जहां छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उनका भव्य स्वागत किया।

25 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने विधानसभा परिसर में विधायकों और मंत्रियों को संबोधित किया। राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रहने वाली हैं।

विज्ञापन 

यातायात में बदलाव और सुरक्षा प्रबंध

राष्ट्रपति के आगमन के चलते रायपुर एयरपोर्ट पर आम यात्रियों के लिए कुछ बदलाव किए गए। रिंग रोड नंबर 3 पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही, विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क का उपयोग दोपहर 2 बजे के बाद ही करने की सलाह दी गई।

राष्ट्रपति द्वारा कदम्ब के पौधे का रोपण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधा रोपित किया। इस दौरान राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर नेताओं की उपस्थिति

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, रमेश बैस, सरोज पांडे, गौरीशंकर अग्रवाल और शिवरतन शर्मा सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

निर्धारित मार्ग पर सड़क हादसा

राष्ट्रपति के आगमन से पहले उनके निर्धारित मार्ग पर एक दुर्घटना हुई, जहां रेत से भरे डंपर और पेंट से लदे ट्रक में टक्कर हो गई। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ, जिसमें सड़क पर पेंट फैल गया। इस टक्कर में डंपर के चालक और खल्लासी को चोटें आईं। सुरक्षा के मद्देनजर रिंग रोड नंबर 3 का एक हिस्सा आम यातायात के लिए बंद कर दिया गया। यातायात पुलिस मार्ग को साफ करने में लगी रही ताकि राष्ट्रपति का काफिला सुरक्षित गुजर सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi