खाने का बिल बना जानलेवा! खाने का बिल देखकर रेस्टोरेंट में युवक को पड़ा हार्ट अटैक, मौके पर मौत, CCTV फुटेज वायरल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के राजसमंद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवक की अचानक मृत्यु हो गई। यह घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सचिन राजसमंद नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। 1 मार्च को वह टीवीएस चौराहे स्थित केलवा रेस्टोरेंट में भोजन करने गया था। जब वह बिलिंग काउंटर पर पहुंचा, तो सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन जैसे ही उसे खाने का बिल दिया गया और उसने अपने पर्स से पैसे निकालने की कोशिश की, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।

VIDEO -

रेस्टोरेंट स्टाफ और आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।

इस दुखद घटना के बाद सचिन के परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पिता सुरेश चंद्र राजस्थान पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। परिवार और स्थानीय लोग इस आकस्मिक घटना से सदमे में हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi