CG : करोड़ो की शराब पर चला बुलडोजर , 10 से 12 साल पुराने मामलों में जब्त 40 हजार लीटर शराब को किया गया नष्ट....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) राजनांदगांव: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त की गई करीब दो करोड़ रुपये की अवैध शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई शहर के सीआईटी मैदान के पास संपन्न हुई, जहां 10 से 12 साल पुराने मामलों में जब्त 40 हजार लीटर शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया। इस मौके पर एसपी मोहित गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल समेत सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। 2012 के बाद जब्त की गई मदिरा को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त शराब के मामलों की सुनवाई अदालत में हुई, जिसके बाद इसे नष्ट करने की अनुमति प्राप्त की गई। अनुमति मिलने के उपरांत पुलिस विभाग ने बुलडोजर की सहायता से जब्त शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों बोतलों में भरी इस शराब को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi