CG : चैत्र नवरात्रि 2025: कई मदिरों में घी के दीपकों पर रोक, लाइव दर्शन और विशेष ट्रेन सेवाओं की सुविधा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च, रविवार से हो रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के शक्ति पीठों और देवी मंदिरों में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए लाइव दर्शन और रुकने की विशेष व्यवस्था की गई है। मिलावट की संभावना को ध्यान में रखते हुए कई मंदिरों में घी के ज्योति कलश जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

डोंगरगढ़ में विशेष इंतजाम

डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज डोंगरगढ़ स्टेशन पर दिया गया है, जिसमें लंबी दूरी की गाड़ियां भी शामिल हैं।

विस्तारित की गई ट्रेन सेवाएं

ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों का विस्तार किया गया है:

- 68742 / 68741 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर को रायपुर तक बढ़ाया गया है।

- 68729 / 68730 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर को अब गोंदिया तक चलाया जाएगा।

- 08709 / 08710 डोंगरगढ़-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

- 08701 / 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारू दर्शन के लिए यह सभी प्रबंध किए गए हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi