भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुनकुरी में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 24 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ के पास हुई।जानकारी के मुताबिक, पिकअप में पकरीकछार गांव के करीब 35 लोग सवार थे।
ये सभी कुनकुरी में आयोजित कथा समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गया। हादसे में 24 लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।
एम्बुलेंस की कमी के चलते पुलिस ने अपनी गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।घायलों को पहले होलीक्रॉस अस्पताल ले जाया गया। कुनकुरी के शासकीय अस्पताल के डॉ. शेरा टेप्पो ने बताया कि 24 घायलों में से 5 को गंभीर चोटें हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बाकी घायलों की हालत स्थिर है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कुनकुरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार को प्राथमिक वजह माना जा रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


