भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती अपने मुंहबोले भाइयों और बहन के साथ पिकनिक मनाने गई थी, लेकिन वहां उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
वाड्रफ नगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट पर कुछ युवक-युवतियां घूमने गए थे। वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच, जब एक जोड़ा भागने में सफल रहा, तो आरोपियों ने दूसरे जोड़े को जबरदस्ती एक घर में बंधक बना लिया।
युवती से हुआ दुष्कर्म
आरोपियों ने बंधक बनाई गई युवती के साथ बलात्कार किया। इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने युवती और उसके भाई को घर में कैद कर लिया। हालांकि, किसी तरह भाई वहां से भागने में सफल रहा और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए वाड्रफनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एक घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सुनील और उसके दो सहयोगी क्रिस्टोफर व राजपाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का बयान
वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसके बाद आरोपियों ने उसे अपने घर में कैद कर लिया था। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत एक्शन लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

