भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ 15 साल की एक किशोरी को उसके प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने मिलकर 4 दिनों तक बंधक बनाया और सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने इस घिनौने कृत्य की शिकायत दरिमा थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, पीड़िता को उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के घर मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही वह वहाँ पहुँची, प्रेमी के दोस्त सुरेंद्र सिंह और यशवंत सिंह भी वहाँ आ गए।
इसके बाद तीनों ने किशोरी को बदनाम करने की धमकी दी और लगातार चार दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता किसी तरह वहाँ से निकलकर घर पहुँची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत दरिमा थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की।
आरोपियों के खिलाफ पास्को अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। जांच के बाद प्रेमी, जो नाबालिग है, और उसके दो दोस्तों सुरेंद्र सिंह और यशवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


