भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ जिलों में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने संयुक्त रूप में व्यापक स्तर पर छापेमारी की है। कहा जा रहा है की बीजापुर जिले में सहायक आयुक्त के सरकारी निवास समेत कई अन्य स्थानों पर ACB ने दबिश दी है।
सूत्रों के अनुसार, जगदलपुर के धरमपुरा स्थित सहायक आयुक्त के मकान में भी छानबीन की गई। इसके अलावा, उनके दो रिश्तेदारों के बैलाबाजार और धरमपुरा क्षेत्र में मौजूद अन्य आवासों पर भी जांच जारी है।
साथ ही, सुकमा जिले में डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) और कई व्यापारियों के ठिकानों पर भी ACB और EOW की टीमों ने छापा मारा है। खबरों के मुताबिक, सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में भी विभिन्न स्थानों पर पूछताछ की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के लिए रायपुर से ACB और EOW की विशेष टीमें बस्तर संभाग पहुंची हैं। फिलहाल, जिन-जिन जगहों पर छापेमारी की गई है, वहां जांच की प्रक्रिया जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi

