भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : CBI छापों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, 27 मार्च को छत्तीसगढ़ में पुतला दहनरायपुर: छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस नेताओं के घर CBI छापों से सियासी तूफान खड़ा हो गया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने 27 मार्च को प्रदेशभर में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है।
सभी जिलों में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें कांग्रेस के तमाम नेता शामिल होंगे। पार्टी ने इसे केंद्र और राज्य सरकार की 'द्वेषपूर्ण कार्रवाई' करार दिया है।मंगलवार तड़के CBI ने रायपुर, भिलाई समेत दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। पूर्व सीएम भूपेश बघेल, उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, सीएम सचिवालय की पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया, IPS आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, एडिशनल SP अभिषेक महेश्वरी और संजय ध्रुव जैसे बड़े नामों के घरों पर कार्रवाई हुई।
भिलाई में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ हुई, जबकि सौम्या चौरसिया के घर से कुछ अहम दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। वहीं, राजनांदगांव में ASP अभिषेक महेश्वरी के घर को सील कर दिया गया, क्योंकि वे मौजूद नहीं थे।यह मामला महादेव बेटिंग एप घोटाले से जुड़ा है, जिसकी जांच अगस्त 2024 में CBI को सौंपी गई थी।
इससे पहले ED, ACB और EOW ने भी इसकी पड़ताल की थी। मार्च 2024 में ACB की चार्जशीट में भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया था। उनके खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश, विश्वासघात, जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई थी। कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश बता रही है और विरोध दर्शाने सड़कों पर उतरने को तैयार है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


