भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पहले प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी के लिए दबाव बनाने पर उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। यह घटना कुसमी थाना क्षेत्र के उमको गांव की है।
मृतका का नाम दिव्या पैकरा (18) था, जो चैनपुर गांव की रहने वाली थी। आरोपी प्रेमी रविशंकर पैकरा (34) भी उसी गांव का निवासी है। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा एक साल बाद किया।क्या है पूरा मामला?3 नवंबर 2023 को दिव्या पैकरा उमको गांव में मेला देखने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।
13 नवंबर को कतारी कोना जंगल में उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट को मौत का कारण बताया गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया, लेकिन सुराग न मिलने पर फाइल बंद कर दी गई।एसपी के निर्देश पर खुला राज2025 में एसपी वैभव बैंकर ने बंद फाइल को दोबारा खोलने का आदेश दिया।
जांच में पता चला कि दिव्या का रविशंकर के साथ अफेयर था। पुलिस ने रविशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के बाद उसने हत्या कबूल कर ली। उसने बताया कि दिव्या शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। मेला से लौटते वक्त वह उसे जंगल ले गया और मार डाला।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


