भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। राजधानी से सटे धरसीवां के मोहदी गांव के एक खेत में मिली महिला की लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि प्रेमिका की बेवफाई से नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या की थी। आरोपी अरुण निषाद ने अपने साथी समीर निषाद के साथ मिलकर प्रेमिका का गला घोंटने के बाद चाकू से वार करके उसकी जान ली। हत्या के बाद शव को खेत में फेंककर दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
घटना की सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लाश के पास मिले आधार कार्ड से मृतका की पहचान नरदहा गांव की 28 वर्षीय सरिता यादव के रूप में हुई। प्रेमिका के दूसरे प्रेमी होने से आहत प्रेमी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
उधर, मृतका के पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जांच में जुटी धरसीवां पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गहन छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


