भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। वैशाली नगर क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन 1 मई यानी श्रमिक दिवस के अवसर पर नेहरू नगर चौक के पास एक अनोखी पहल की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दिन से वहां हेलमेट बैंक की स्थापना की जाएगी, जहाँ पर लोग केवल 1 रुपये देकर हेलमेट किराए पर ले सकेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, इस हेलमेट बैंक से हेलमेट प्राप्त करने के लिए किसी विशेष दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी, केवल आधार कार्ड दिखाकर कोई भी व्यक्ति हेलमेट ले सकता है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वे एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई के लोगों की जान की हिफाजत के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। इस सुविधा के ज़रिए बहुत कम खर्च में लोग सुरक्षा के इस जरूरी साधन को अपना सकेंगे।
उनका मानना है कि सड़क हादसों में जो जानें जाती हैं, उनमें से बहुत सी मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। कई बार आर्थिक तंगी के कारण लोग हेलमेट नहीं खरीद पाते। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया कि केवल एक रुपए में हेलमेट किराए पर मुहैया कराया जाएगा।
हेलमेट बैंक 1 मई से नेहरू नगर चौक स्थित एक होटल के सामने शुरू किया जाएगा, जहाँ से लोग न्यूनतम शुल्क पर हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं। विधायक सेन ने कहा कि यह पहल भिलाई के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक छोटा लेकिन अहम प्रयास है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



