भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले की मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 53,000 रूपये नकद जब्त किया है। जब्त की गई हेरोइन की बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
दुर्ग के एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि दो युवक हेरोइन लेकर ग्राहक की खोज में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर 18 अप्रैल को पुलिस टीम ने सिकोला भाठा स्थित कृषि उपज मंडी के पास निगरानी शुरू की।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
मौके पर दो संदिग्ध युवकों को चिट्टा बेचते देखा गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक फिरोजपुर (पंजाब) निवासी गुरूदेव सिंह है, जबकि दूसरा आरोपी राजविंदर सिंह उर्फ लड्डू वर्तमान में भिलाई के वैशाली नगर में रह रहा है। लड्डू मूल रूप से तालवंडी गांव, जिला अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे चिट्टा पंजाब से लाकर दुर्ग में बेचने की कोशिश कर रहे थे। गुरूदेव सिंह के पास से एक काले रंग का बैग बरामद हुआ, जिसमें प्लास्टिक की पन्नी में 150 ग्राम हेरोइन रखी थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है।
यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



