वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा से पास: 12 घंटे की चर्चा के बाद मिली मंजूरी, अब कानून बनने का रास्ता साफ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वक्फ संशोधन बिल को गुरुवार देर रात राज्यसभा में 12 घंटे से अधिक की गहन चर्चा के बाद मंजूरी मिल गई। बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े, जबकि 95 सांसदों ने इसका विरोध किया। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में भी 12 घंटे की बहस के बाद यह बिल पास हो चुका था। अब यह राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा, और उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले को ऐतिहासिक सुधार करार दिया। शुक्रवार सुबह X पर उन्होंने लिखा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता लाएगा और गरीब-पसमांदा मुस्लिमों व महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेगा। पीएम ने कहा कि वक्फ संपत्तियों में लंबे समय से अनियमितताएं चल रही थीं, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान मुस्लिम महिलाओं और गरीबों को हुआ। यह नया कानून इन समस्याओं का समाधान करेगा।
चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने वक्फ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड ने एक बार ताजमहल पर भी दावा ठोका था, जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने उसे फटकार लगाई थी। वहीं, बीजू जनता दल (BJD) ने अपने सांसदों को व्हिप जारी नहीं किया और कहा कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज पर फैसला लें।

जेडीयू में बगावत का दौर भी शुरू हो गया। वक्फ बिल का समर्थन करने के कारण पार्टी के 4 मुस्लिम नेताओं- मोहम्मद शाहनवाज मलिक, मो. तबरेज सिद्दीकी अलीग, मो. दिलशान राईन और मोहम्मद कासिम अंसारी ने जेडीयू छोड़ दी। ये नेता बिल के समर्थन से नाराज थे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi