भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुआ आतंकी हमला 2019 के पुलवामा अटैक के बाद का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। आतंकियों ने बैसारन घाटी में पर्यटकों पर अचानक गोलियां बरसाईं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। इस हमले में इटली और इजराइल के एक-एक नागरिक समेत दो स्थानीय लोग भी मारे गए हैं, जबकि शेष मृतक पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा से थे।
हमला मंगलवार दोपहर लगभग 2:45 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने पहले एक पर्यटक से उसका नाम पूछा और फिर उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने अन्य पर्यटकों को भी निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। लश्कर-ए-तैयबा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से शुरू में केवल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी, लेकिन करीब चार घंटे बाद न्यूज एजेंसियों ने बताया कि इस हमले में 26 लोगों की जान जा चुकी है। इस आतंकी वारदात में 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। साथ ही हेलिकॉप्टर के जरिए आसमान से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया की भी मृत्यु हो गई। वे हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दिनेश मिरानिया समता कॉलोनी, रायपुर के निवासी थे और अपनी पत्नी नेहा मिरानिया तथा दो बच्चों शौर्य और लक्षिता के साथ छुट्टियां मनाने पहलगाम आए थे। घटना के समय वे अपने परिवार के साथ घुड़सवारी कर रहे थे जब आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही उनके निधन की खबर आई, रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई।
इस हमले की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो इस भयावह त्रासदी को दर्शाते हैं। कर्नाटक के शिमोगा से आई पल्लवी नाम की महिला का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आपबीती सुना रही हैं। पल्लवी अपने पति मंजूनाथ और बेटे के साथ पहलगाम घूमने आई थीं। हमले में पल्लवी के पति मंजूनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
वीडियो में पल्लवी कहती हैं कि वे लोग उसी सुबह पहलगाम पहुंचे थे और बैसारन घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पति को अपनी आंखों के सामने गिरते देखा और पहले उन्हें लगा कि यह कोई बुरा सपना है। पल्लवी ने यह भी कहा कि चार आतंकी थे, जो लगातार गोलियां चला रहे थे।
पल्लवी ने एक दिल को छू लेने वाला बयान दिया – उन्होंने आतंकियों से कहा कि उनके पति को मार दिया गया है, अब वह क्या करेंगी, उन्हें भी मार डालें। इस पर एक आतंकी ने जवाब दिया – “जाओ, तुम्हें जिंदा छोड़ते हैं, जाकर मोदी को बता देना।”
यह हमला एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की गंभीरता को उजागर करता है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट है और सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।बता दे की पूरे मामले में PM मोदी ओनी नजर बनाये हुए है | पल पल की खबर ले रहे है साथ ही गृह मंत्री अमित शाह घटना का जायजा लेने जम्मूकश्मीर के लिए रवाना हो चुके है |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



