26/11 मुंबई हमले का गुनहगार तहव्वुर राणा भारत लाया गया: अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद जांच तेज, सीएम साय बोले – देश की बड़ी जीत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी तहव्वुर हुसैन राणा को आखिरकार अमेरिका से भारत लाया गया है। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण है, और अब इस मामले में कई अहम जानकारियाँ सामने आएंगी।

तहव्वुर राणा को लेकर आ रहा अमेरिकी विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर चुका है। मीडिया एजेंसी IANS के अनुसार, यह गल्फस्ट्रीम G550 विमान था। एयरपोर्ट से उसे सीधे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के मुख्यालय ले जाया गया, जहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उसे फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। हालांकि, राणा को किस विशेष वार्ड में रखा जाएगा, इस पर अंतिम निर्णय अदालत के आदेश के बाद ही लिया जाएगा। 

NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक संयुक्त टीम बुधवार को अमेरिका रवाना हुई थी और उसी टीम के साथ राणा को भारत लाया गया है। 

विज्ञापन 

संभावना है कि तहव्वुर राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत में पेश करने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण भी अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।

गौरतलब है कि राणा को अक्टूबर 2009 में अमेरिका के शिकागो में FBI ने गिरफ्तार किया था। उस पर मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के साथ-साथ कोपेनहेगन में संभावित हमले की साजिश के लिए सामग्री और सहयोग उपलब्ध कराने का आरोप था। रिचर्ड हेडली की गवाही के आधार पर अमेरिकी अदालत ने उसे 14 साल की सजा सुनाई थी।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi