भिलाई : 5 करोड़ की साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाली महिला गिरफ्तार, बैंक अकाउंट से हुआ खुलासा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। वैशाली नगर थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके खाते में आए साइबर ठगी के पांच करोड़ रुपए को उसने एक कॉर्पोरेट खाते में ट्रांसफर कर दिया था। यह कार्रवाई बैंक की शिकायत पर की गई। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने जानकारी दी कि केनरा बैंक वैशाली नगर शाखा के प्रबंधक परमाल सिंह सिंगोदिया ने पुलिस को सूचित किया कि उनकी शाखा में करीब 111 ऐसे बैंक अकाउंट्स हैं, जिनमें साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम आई है।

इस पूरे मामले में अब तक कुल 22 लाख 5 हजार 173.53 रुपए की राशि होल्ड की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और संदिग्ध खाताधारकों की पहचान करने की प्रक्रिया में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को उमा शर्मा नाम की महिला की जानकारी मिली, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन 

पूछताछ में उमा शर्मा ने बताया कि उसका एक ब्यूटी पार्लर है, जिसका नाम "एवनी ब्रेसिंग ब्यूटी पार्लर" है। उसने अपने पार्लर के नाम पर केनरा बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया था। फरवरी माह में उसके खाते में दिल्ली से 5 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे, जिसे उसने अपने म्युल खाते में जमा कर एक कॉर्पोरेट अकाउंट में भेज दिया।

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी महिला की पहचान एचआईजी-1, मकान नंबर 2199, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उमा शर्मा, उम्र 43 वर्ष, पत्नी संजीव शर्मा के रूप में हुई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi