छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव: 8 जिलों में येलो अलर्ट, रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश की संभावना और तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंचा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अपना रुख बदला है। प्रदेश के कई इलाकों में अगले तीन घंटे के भीतर वर्षा की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और राजनांदगांव जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। राजधानी रायपुर में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गई है।


छत्तीसगढ़ में तापमान 40 डिग्री के पार

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में दर्ज की गई, जहां तापमान 41.5 डिग्री तक चला गया।

विज्ञापन 

वहीं, राजधानी रायपुर मंगलवार रात को सबसे गर्म रहा, जहां न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और भी प्रचंड हो सकती है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi