भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों के लिए उन्हें विशेष पहचान मिली थी। उनकी इन्हीं फिल्मों के चलते उन्हें लोग भारत कुमार’ के नाम से पुकारते थे।
उपकार,पूरब और पश्चिम’, क्रांति, और ‘रोटी, कपड़ा और मकान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
मनोज कुमार को अपने करियर में कुल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स प्राप्त हुए थे। साल 1968 में आई फिल्म उपकार’ के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, और सर्वश्रेष्ठ संवाद सहित चार श्रेणियों में पुरस्कार जीते थे।
भारत सरकार ने साल 1992 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। इसके बाद साल 2016 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा:
महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बेहद दुःख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के एक प्रतिष्ठित चेहरा थे, जिन्हें खासतौर पर उनकी देशभक्ति-भावना से भरपूर फिल्मों के लिए याद किया जाएगा। उनके कार्यों ने राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। इस शोक की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और सभी प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


