रेलवे में 9900 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर बंपर भर्ती शुरू – जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए 9900 रिक्त पदों को भरने के लिए एक नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 10 अप्रैल से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट [indianrailways.gov.in](https://indianrailways.gov.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ज़ोनवार पदों का विवरण:

- मध्य रेलवे – 376 पद  

- ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 700 पद  

- ईस्ट कोस्ट रेलवे – 1461 पद  

- ईस्टर्न रेलवे – 868 पद  

- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे – 508 पद  

- नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे – 100 पद  

- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे – 125 पद  

- नॉर्दर्न रेलवे – 521 पद  

विज्ञापन 

- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे – 679 पद  

- साउथ सेंट्रल रेलवे – 989 पद  

- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 568 पद  

- साउथ ईस्टर्न रेलवे – 921 पद  

- सदर्न रेलवे – 510 पद  

- वेस्ट सेंट्रल रेलवे – 759 पद  

- वेस्टर्न रेलवे – 885 पद  

- कोलकाता मेट्रो रेलवे – 225 पद  

योग्यता मानदंड:

- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है।  

- अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।  

- कुछ पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री भी मान्य है।  

आयु सीमा:

- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष  

- अधिकतम आयु: 30 वर्ष  

- आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी।  

- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।  

आवेदन शुल्क:

- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 500 रूपये 

- एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला / पूर्व सैनिक के लिए: 250  रूपये

वेतनमान:

- चयनित उम्मीदवारों को 19,900 प्रति माह का प्रारंभिक वेतन मिलेगा।  

चयन की प्रक्रिया:

1. प्रथम चरण – CBT फर्स्ट (ऑनलाइन टेस्ट)  

2. द्वितीय चरण – CBT सेकेंड  

3. CBAT – कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट  

4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन  

5. मेडिकल जांच  

परीक्षा का प्रारूप:

CBT फर्स्ट:

- कुल प्रश्न: 75  

- विषय: गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स  

- समय सीमा: 60 मिनट 

- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटौती  

CBT सेकेंड:

- पार्ट 1:  

  - प्रश्न: 100 (गणित, रीजनिंग, बेसिक साइंस, इंजीनियरिंग)  

  - समय: 90 मिनट  

- पार्ट 2:  

  - प्रश्न: 75 (टेक्निकल ट्रेड से संबंधित)  

  - समय: 60 मिनट  

- दोनों में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी (1/3 अंक)  

आवेदन कैसे करें:

1. रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।  

2. "Assistant Loco Pilot Recruitment" लिंक को क्लिक करें।  

3. मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें।  

4. जन्म प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।  

5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।  

6. आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi