भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी का जश्न मातम में बदला, पिकअप ने रौंदे मेहमान, गांव में हड़कंप
(छग) बालोद जिले के हल्दी गांव में शनिवार को शादी समारोह में अचानक हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन शादी घर में घुस आया। खाना खा रहे 6 मेहमानों को इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए नशे में धुत चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और गुंडरदेही थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद गांव में रोष व्याप्त है। कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इसी शादी समारोह में दूसरी बड़ी परेशानी तब खड़ी हुई जब भोजन करने के बाद 51 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें 1 साल से 16 साल तक के 43 बच्चे और 8 वयस्क शामिल हैं। शादी के खाने में बूंदी खाने के बाद सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबराते हुए सभी को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। डीन डॉ. कमल किशोर सहारे ने बताया कि रातभर एक के बाद एक मरीज अस्पताल पहुंचते रहे। डॉक्टरों और पेडयरिंग टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया।
तीन बच्चों की हालत कुछ समय के लिए गंभीर हो गई थी, लेकिन डॉक्टरों की मेहनत से अब उनकी स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। खराब भोजन को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शादी समारोहों में खाने की गुणवत्ता की सख्ती से जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
👉 ऐसी और भी ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपकी आवाज़ हम तक पहुंचती है, चलिए मिलकर अपने गांव-कस्बे की सच्ची खबरों को आगे बढ़ाएं।
यह भी पढ़े - किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार ,फिल्मी स्टाइल में पुलिस रेड..
यह भी पढ़े - डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी रोपवे संचालन समिति पर FIR, बिजली विभाग और कंपनी में टकराव..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



