भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , जामुल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। वह युवक एक विवाह समारोह में शरीक होने के लिए जामुल पहुंचा था, जहां सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान शिव कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ का रहने वाला था। उसके परिचितों ने बताया कि वह शादी में शामिल होने के लिए जामुल आया हुआ था। गुरुवार की रात जब वह नंदिनी रोड पर था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने फौरन डायल 112 को सूचना दी। शिव कुमार को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि वाहन और चालक का सुराग मिल सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


