भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी पर गैंती से हमला कर दिया। इस वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के बाद जब महिला की हालत थोड़ी बेहतर हुई, तो उसने अपने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह घटना उतई थाना क्षेत्र के उमरपोटी गांव की है। 20 अप्रैल 2025 को पीड़िता गुलाब बाई कुर्रे ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे उसका पति जागेन्द्र कुर्रे शराब पीकर घर आया था। उस समय गुलाब बाई ने रात का खाना नहीं बनाया था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पति ने जब भोजन मांगा, तो पत्नी ने कहा कि अभी खाना नहीं बना है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में जागेंद्र ने घर में रखी लोहे की गैंती उठाई और गुलाब बाई पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसने तीन बार गैंती से वार किए, जिनमें से एक वार महिला के सीने और दूसरा बाएं पैर पर लगा। हमले के बाद गुलाब बाई की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को श्री शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चला। कुछ दिनों के इलाज के बाद जब उसे अस्पताल से छुट्टी मिली, तब 20 अप्रैल को उसने थाने जाकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



