सीएम साय ने दिनेश मिरानिया को दी अंतिम विदाई, आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी के पाथिर्व शरीर को दिया कंधा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर के निवासी दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नम आंखों से नमन किया और अंतिम यात्रा के दौरान कंधा देकर अपनी अंतिम विदाई दी।

राज्यपाल विश्वभूषण डेका भी आज सुबह मिरानिया के निवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुखद अवसर पर राज्यपाल ने शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

रायपुर में दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। उनके पुत्र शौर्य ने मुखाग्नि देकर पिता को अंतिम विदाई दी। इस बर्बर आतंकी घटना के बाद शहर में गहरा रोष व्याप्त है। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपकाए गए हैं और आतंकियों की तस्वीरों को जमीन पर रखकर लोग उन्हें रौंद रहे हैं, उन पर थूक रहे हैं और गालियां दे रहे हैं।

विज्ञापन 

अंतिम यात्रा से पहले शहीद की पत्नी नेहा भावुक होकर बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत परिजन घर के भीतर ले गए। पूरे शहर में मातम और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi