भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। जिले के उरला क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले ने अब एक नया रुख ले लिया है। पीड़िता की मां ने आरोपी सोमेश यादव को निर्दोष करार दिया है, जिसके बाद पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के चाचा को मुख्य आरोपी बनाया है, जो अभी हिरासत में है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसा हालांकि, मृतका के पिता का कहना है कि उनका भाई ऐसा घिनौना काम नहीं कर सकता, क्योंकि वह बचपन से परिवार के लिए सब कुछ करता आया है। परिजनों का शक उस कार मालिक पर है, जिस गाड़ी में बच्ची का शव मिला था। उनका आरोप है कि पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है। इस घटना से इलाके में गुस्सा इस कदर है कि एक पड़ोसी महिला ने कहा, "मुझे रिवॉल्वर दे दो, मैं हत्यारे को मार डालूंगी, चाहे मुझे फांसी ही क्यों न हो जाए।
विज्ञापन
परिवार ने ठुकराया मुआवजा, मांगा न्याय
पीड़िता के परिवार ने कलेक्टर अभिजीत सिंह के ढाई लाख रुपये के मुआवजे के प्रस्ताव को साफ तौर पर नकार दिया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई मुलाकात में परिवार ने कहा कि उन्हें पैसा नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए। उनका जोर है कि असली आरोपी को सजा मिले।
SIT करेगी जांच
दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर की अगुवाई में यह टीम साक्ष्य जुटाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी।
क्या है पूरा मामला?
उरला की रहने वाली 6 साल की बच्ची रविवार सुबह 9 बजे दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। शाम 7:30 बजे उसका शव एक कार में मिला। शरीर पर चोटों के निशान और खून से लथपथ हालत देख परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। भीड़ ने कार मालिक के घर और गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें बच्ची का चाचा भी शामिल है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


