अमित शाह आज सीएम साय के साथ करेंगे बस्तर दौरा, ‘बस्तर पंडुम’ के समापन कार्यक्रम में होंगे मौजूद...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर के दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे दंतेवाड़ा में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे और ‘बस्तर पंडुम’ के समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा वे बस्तर फाइटर्स के कमांडर्स से भी भेंट करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री शाह सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री साय के साथ रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे वे मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे और फिर दोपहर 1 बजे बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


अपने दौरे के दौरान अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे सुरक्षा बलों के जवानों के साथ भोजन भी करेंगे।

शाम 4:15 बजे वे जगदलपुर से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर में शाम 5 बजे वे वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद रात्रि 8 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यह दौरा क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और जनसंवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi