शादी से ठीक पहले प्रेमी ने मचाया खूनी तांडव: प्रेमिका और उसकी मां की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को मारी गोली...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात सिलाव थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी में हुई। चौंकाने वाली बात ये है कि हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार आत्महत्या की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की पूरी जानकारी

प्रेम संबंध के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी की पहचान चंडी मऊ निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। उसने सिंह कॉलोनी निवासी जोगेंद्र राम की पत्नी पुटटूस देवी और उनकी बेटी पूनम कुमारी को गोलियों से छलनी कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद मनीष ने खुद को भी गोली मार दी। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

शादी से पहले छाया मातम

मिली जानकारी के अनुसार, पूनम कुमारी की शादी 28 अप्रैल को तय थी। शादी की तैयारियों में जुटे घर में अचानक मातम छा गया। इस घटना से पूरे परिवार और मोहल्ले के लोग सदमे में हैं।

आरोपी की हालत गंभीर

गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को आनन-फानन में पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां डॉक्टर उसकी हालत को नाजुक बता रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi