भिलाई ब्रेकिंग : नहर से मिला युवक का शव, शरीर था पूरी तरह अकड़ा हुआ – हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के राजीव नगर स्थित नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। शव पूरी तरह से सख्त अवस्था में था। फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार की है जब राजीव नगर इलाके में दोपहर के समय एक व्यक्ति पुल से गुजर रहा था। उसकी नजर नहर में एक लाश पर पड़ी, जिसे देखकर उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने तुरंत जामुल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थोड़ी ही देर में नहर के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव दो दिन पुराना हो सकता है और शरीर पूरी तरह से अकड़ चुका था। शव पर किसी तरह के चोट या हिंसा के निशान नहीं पाए गए हैं। हत्या हुई है या फिर यह आत्महत्या का मामला है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा|

 फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में गुमशुदा लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi