भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , फिरोजाबाद जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। बाइक और 50,000 नहीं मिलने पर पति और उसके परिवार वालों ने उसे आठ दिनों तक चारपाई से बांधकर भूखा-प्यासा रखा। इस बर्बरता की हद तब पार हो गई जब पति ने उसकी नाक काट डाली। पड़ोसियों से मिली सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और पीड़िता को अस्पताल ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना रसूलपुर इलाके की है, जहां मौढ़ा शांतिनगर निवासी सल्लो ने अपनी बेटी अंजलि की शादी तीन साल पहले नासिर नामक युवक से की थी, जो रैस्ट एटा रोड तालाब के पास, शिकोहाबाद में रहता है। अंजलि की दो साल की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
अंजलि के पिता सल्लो ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी से लगातार बाइक और 50,000 की मांग की जा रही थी। इस मांग को पूरा न करने पर उसे आठ दिन तक खाना-पानी तक नहीं दिया गया। आरोपियों में उसके पति के साथ-साथ सास रईसा, जेठ चाचू, नाजिम और देवर छोटू भी शामिल हैं।
विज्ञापन
परिवार की ओर से लगातार मारपीट की जाती थी और मायके आने से भी रोका जा रहा था। किसी तरह अंजलि ने पड़ोसी के मोबाइल से अपने पिता को फोन कर आपबीती सुनाई।
इसके बाद 9 अप्रैल की रात करीब दो बजे अंजलि के हाथ-पैर चारपाई से बांध दिए गए और पति नासिर ने उसकी नाक छुरी से काट दी। खून से लथपथ अंजलि की हालत देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। इसी दौरान अंजलि के माता-पिता को खबर मिली और वे तुरंत उसके ससुराल पहुंचे।
वहां उन्हें पता चला कि अंजलि को इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी से पूरी घटना जानने के बाद सल्लो ने रसूलपुर थाने में लिखित शिकायत दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ जांच प्रक्रिया जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



