भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मेरठ जैसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर दूर खेत में फेंक दिया गया। यह मामला भी मेरठ की मुस्कान-साहिल की कहानी से काफी मिलता-जुलता है, जिसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटा दिया था।
भांजे से चल रहा था अवैध संबंध, पति बना था बाधा
पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी, जो कि रिश्ते में उसका भांजा है, के साथ मिलकर पति नौशाद की हत्या की। नौशाद कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से घर लौटा था, जहां वह नौकरी करता था। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी और भांजे के बीच नाजायज रिश्ता बन गया था। नौशाद के लौटने पर वह उनके संबंधों में रोड़ा बनने लगा, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
शनिवार रात को धारदार हथियार से की गई हत्या
शनिवार की रात प्रेमी और महिला ने मिलकर नौशाद की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक सूटकेस में भरकर लगभग 50 किलोमीटर दूर एक सुनसान खेत में फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पुलिस की जांच में खुला राज, महिला गिरफ्तार, प्रेमी फरार
पुलिस ने जब इस वारदात की तह तक जाने के लिए जांच शुरू की, तो सभी सुराग महिला की ओर इशारा कर रहे थे। सख्ती से पूछताछ के बाद महिला ने अपना गुनाह कबूल लिया। फिलहाल आरोपी महिला पुलिस की हिरासत में है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार बताया जा रहा है।
गेहूं के खेत में मिला सूटकेस, कागजात से हुई पहचान
यह दिल दहला देने वाली घटना देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव की है, जहां रविवार दोपहर एक गेहूं के खेत में पड़ा सूटकेस बरामद हुआ। सूटकेस खोलने पर उसमें युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सूटकेस में मिले दस्तावेजों के आधार पर भटौली गांव निवासी 28 वर्षीय नौशाद के रूप में की गई, जो मईल थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
पुलिस की जांच जारी, अब तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, उसका प्रेमी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रेस बयान जारी नहीं किया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



