भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर। दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा को राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां पीड़ित परिवार को मानसिक रूप से आहत करने जैसी हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस आखिर इस यात्रा के माध्यम से हासिल क्या करना चाहती है, यह समझ से परे है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस मामले को लेकर 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया है। साथ ही 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की भी योजना बनाई है। कांग्रेस पार्टी इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराए जाने की मांग भी कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि जब नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर में कन्याभोज जैसे धार्मिक अनुष्ठान हो रहे थे, उसी समय छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई और उसकी जान ले ली गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को कानून-व्यवस्था की कोई परवाह नहीं है, प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


