भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर शांति प्रक्रिया की दिशा में बढ़ते हुए सरकार से एक माह के युद्धविराम की मांग की है। कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उत्तर पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो के प्रमुख रूपेश ने अपने पहले बयान पर मिली प्रतिक्रिया और सुरक्षा की गारंटी देने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार जताया है।
शांति प्रयासों के लिए उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद
रूपेश ने अपने नए पत्र में लिखा कि उनके पहले बयान पर शीघ्र प्रतिक्रिया देने के लिए वह उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षा देने और संवाद की दिशा में कदम उठाने की इजाज़त मिलने पर वह आभारी हैं। साथ ही यह भी बताया कि शांति वार्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनके संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात आवश्यक है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
एक महीने तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर विराम लगाने की अपील
उत्तर पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो प्रमुख ने सरकार से अनुरोध किया है कि शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक महीने तक सुरक्षा बलों की कार्रवाइयों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए यह समय ज़रूरी है। इसलिए सरकार से अपील है कि इस अवधि में कोई सशस्त्र अभियान न चलाया जाए।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों की आलोचना पर अभी नहीं देंगे जवाब : रूपेश
पत्र में रूपेश ने यह भी साफ किया कि वह इस समय भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके खिलाफ दिए गए बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते। उन्होंने लिखा कि इस समय उनका पूरा ध्यान केवल शांति वार्ता की दिशा में केंद्रित है और अन्य मुद्दों पर फिलहाल टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



