भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजनों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
रामपुर चोरहा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने एक बुजुर्ग को खून से सना गंभीर हालत में उसके घर के बाहर पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजन जब बाहर आए तो उन्होंने बुजुर्ग को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
मृतक की पहचान भागवत मारकंडे के रूप में हुई है, जिनके बेटे की शादी 19 अप्रैल से तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन यह खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया।
अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच जारी है और पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



