भिलाई में आपसी रंजिश के चलते चाकू से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार , जांच में जुटी पुलिस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , में चाकूबाजी की वारदातें अब आम होती जा रही हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां अपराधी बेधड़क होकर चाकू चलाने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन लोगों की जान जा रही है, जिससे साफ झलकता है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है।  

इसी सिलसिले में एक और मामला छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी भिलाई से सामने आया है, जहां एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने सबको चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते दो युवकों ने मिलकर एक अन्य युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  

घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi