भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को दुर्ग जिले में पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे (एनएच) और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने भिलाई शहर के विभिन्न मार्गों की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उनके सुधार की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
निरीक्षण की शुरुआत अवंती बाई चौक और बोरसी चौक से हुई, जहां पीडब्ल्यूडी मार्ग पर ग्रे स्पॉट की पहचान कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद बोरसी चौक में वाहनों की सुरक्षा हेतु हेजार्ड बोर्ड लगाया गया। अवंती बाई चौक पर बनी रोटरी की इंजीनियरिंग खामी को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
इसी प्रकार, अंजोरा बाईपास से लेकर कुम्हारी टोल प्लाजा तक के मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थलों को चिह्नित कर उनमें सुधार कार्य शुरू किया गया। निरीक्षण के दौरान खुर्सीपार तिराहा से रेलवे फाटक के बीच पड़े गड्ढों को भरने का कार्य भी संपन्न किया गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
सड़क सुरक्षा बैठक में दिए गए थे स्पष्ट निर्देश
एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि 12 अप्रैल 2025 को जस्टिस अभय मनोहर स्प्रे, जो ऑन रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष हैं, ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक संयुक्त समीक्षा बैठक ली थी। इस बैठक में जिला स्तर के सभी संबंधित विभागों ने भाग लिया। बैठक के बाद अध्यक्ष ने दुर्घटनाओं वाले स्थानों का निरीक्षण कर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
इसी आदेश के पालन में एएसपी ट्रैफिक, पीडब्ल्यूडी और एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर ने अवंती बाई चौक, बोरसी चौक और अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल प्लाजा तक निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार कार्यों के लिए रिपोर्ट तैयार की।
निरीक्षण के दौरान हुए प्रमुख सुधार कार्य
- अंजोरा बाईपास से नेहरू नगर चौक तक ओवर स्पीड को नियंत्रित करने के लिए स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने की सिफारिश की गई।
- रसमड़ा चौक से रेलवे ब्रिज तक उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए गए, साथ ही हाईवे किनारे मौजूद ढाबों और पेट्रोल पंपों को अपने परिसर के सामने लाइट लगाने कहा गया।
- नेहरू नगर चौक की ऊंचाई में असमानता के कारण बाइक दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं, जिसे ठीक करने का निर्णय लिया गया।
- कोसानाला क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर फैले मुरुम को हटाने के निर्देश दिए गए।
- खुर्सीपार तिराहा में सड़क की ऊंचाई में अंतर और रेलवे फाटक के पास बने गड्ढों को समतल किया गया।
- सिरसा गेट चौक से हथखोज मार्ग की नाली में लगे ढक्कन की मरम्मत की हिदायत दी गई।
- रायल खालसा चौक कटिंग के पास लगे सिग्नल के आगे रायपुर-दुर्ग मार्ग के डिवाइडर को हटाने और देव बलोदा मार्ग को सीधे चौक से जोड़ने के निर्देश दिए गए, साथ ही वहां हाई मास्क लाइट लगाने की योजना बनी।
- जनता स्कूल और ज्योति स्कूल कटिंग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और डी मार्ट के सामने बने फुटपाथ गैलरी को बंद करने की बात कही गई।
- कुम्हारी और बाफना टोल प्लाजा प्रबंधन को 24x7 क्रेन और एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



