भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं, वे आमतौर पर दो चीजों का बेसब्री से इंतजार करते हैं – एक पैसा और दूसरा छुट्टी। अप्रैल का महीना खासतौर पर छात्रों के लिए छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है। ईद और राम नवमी के साथ इस महीने की छुट्टियों की शुरुआत हो चुकी है, जिनमें स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसी क्रम में 10 अप्रैल को एक और सार्वजनिक अवकाश रखा गया है, जिसमें शैक्षणिक संस्थान, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि इस दिन की छुट्टी किस कारण घोषित की गई है।
महावीर जयंती 2025 – 10 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश क्यों
10 अप्रैल 2025 को भगवान महावीर की जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहता है। चैत्र मास के 13वें दिन मनाई जाने वाली यह जयंती हर साल अलग तारीख पर पड़ती है। वर्ष 2025 में यह तिथि 10 अप्रैल (गुरुवार) को तय की गई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


