CG : 20 लोगों से भरी बाराती गाड़ी नदी में गिरी , दो लोग गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने गूगल मैप से अस्पताल ढूंढ़ घायलों को पहुँचाया अस्पताल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खैरागढ़। धमधा ब्लॉक के टेमरी गांव से लौट रही एक पिकअप वाहन शनिवार की शाम आमनेर नदी में गिर गई। वाहन में 20 से अधिक बाराती सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। गाड़ी अचानक असंतुलित होकर नदी में जा समाई। सौभाग्य से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं।  

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर बहुत लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। अमलीपारा से धरमपुरा स्थित शनिदेव मंदिर जा रही बारातियों की इस पिकअप को चालक ने पीछे करने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधी नदी में गिर पड़ी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन  

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए पुल से कूदकर नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व डायल 112 को सूचना दी।  

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सिविल अस्पताल को हादसे की जानकारी दी। अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम घायलों के इंतजार में तैयार थी, लेकिन परिजनों ने सरकारी अस्पताल ले जाने की बजाय गूगल मैप की मदद से दाऊचौरा के एक निजी अस्पताल का रास्ता खोजा और घायलों को वहां पहुंचाया। हालांकि, वहां सिर्फ एक डॉक्टर उपलब्ध था।  

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता ने बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi