भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) राजनांदगांव जिले में एक आदिवासी युवती की दुखद कहानी सामने आई है। रेप की शिकार इस युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन 21 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। आरोपी ने बच्ची का शव रख लिया और मां को आखिरी बार देखने तक नहीं दिया। मामला अनुसूचित जाति थाना क्षेत्र का है।
आरोपी घनश्याम ने शादी का झांसा देकर युवती का 4 साल तक शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली, लेकिन युवती को ब्लैकमेल कर शोषण जारी रखा। उसने युवती की तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे दबाव में रखा। शादी के बाद भी जबरन संबंध बनाए, जिसके बाद युवती ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
दोनों का प्रेम प्रसंग 5 साल पहले स्कूल के दिनों से शुरू हुआ था। घनश्याम ने युवती को धोखे में रखा और परिवार की पसंद से दूसरी शादी कर ली। शादी के 2 साल बाद भी वह और उसकी पत्नी युवती को प्रताड़ित करते रहे। परिजनों के मुताबिक, बच्ची के जन्म के समय युवती स्वस्थ थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और राजनांदगांव अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
न्याय की मांग को लेकर परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाघनदी और अनुसूचित जाति थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः बुधवार रात IG ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की। मामला संवेदनशील होने के कारण अनुसूचित जाति थाने में जांच जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



