भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित मातृ शिशु अस्पताल (MCH) में ऑपरेशन थिएटर के भीतर और आसपास सांपों के दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी वजह से पिछले तीन दिनों से यहां डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी तरह से रोक दी गई है।
अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया जा रहा है। दरअसल, MCH अस्पताल पहाड़ और जंगल की सीमा से सटा हुआ है, जिससे यहां अक्सर सांप निकलने की घटनाएं होती रहती हैं। हाल के दिनों में यहां सांप के छोटे बच्चे यानी सपोले भी देखे गए हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान भय में जी रही हैं नर्सें
ऑपरेशन थिएटर और उसके आसपास के इलाकों में लगातार सांपों की मौजूदगी ने नर्सिंग स्टाफ को डरा दिया है। नर्सें डर के साए में काम कर रही हैं और हर वक्त उन्हें आसपास नज़र रखने की जरूरत महसूस होती है कि कहीं कोई सांप न निकल आए।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
संभावित रास्तों को किया गया सील
स्टाफ ने सांपों के ठिकाने ढूंढने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल के आस-पास कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी वॉश बेसिन, पाइपलाइन और दीवारों में मौजूद छोटे-बड़े छेदों को बंद कर दिया है। खिड़कियों को भी हमेशा के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
CMHO ने किया निरीक्षण
स्टाफ नर्सों ने जब डिलीवरी प्रक्रिया बाधित होने की जानकारी अधिकारियों को दी, तब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनिल कुमार जगत अपनी टीम के साथ MCH पहुंचे। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर और उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा के मद्देनज़र खिड़कियों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



