भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। गोंदिया से दुर्ग के बीच सफर कर रही शिवनाथ एक्सप्रेस (18240) में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। ट्रेन के एसए1 कोच में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का कीमती सामान और नकदी चोरी हो गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
डोंगरगढ़ के पास चोरी, पर्स हुआ गायब
घटना उस वक्त घटी जब पीड़िता हिना दिनेशभाई पटेल अपने पति के साथ एसए1 कोच की सीट नंबर 19-21 पर यात्रा कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन डोंगरगढ़ के पास पहुंची, उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो वह गायब मिला। बताया जा रहा है कि उस पर्स में दो डायमंड ज्वेलरी सेट, चार सोने की अंगूठियां और करीब 45,000 रुपये नकद रखे हुए थे।
दुर्ग स्टेशन पर जांच शुरू, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत हरकत में आए और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से पूछताछ भी की जा रही है।
गोंदिया से भेजी गई विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदिया से एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को जांच के लिए भेजा गया है। टीम चोरी के हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द अपराधी तक पहुंचा जा सके। आरपीएफ द्वारा स्टेशन और ट्रेन में मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


