CG : कांग्रेस का CM हाउस घेराव: पुलिस से झड़प, महिला की तबीयत बिगड़ी; पार्टी ने अपराधों पर उठाए सवाल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत नगर निगम कार्यालय के सामने हुई, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और एक जनसभा का आयोजन किया गया।

यह प्रदर्शन प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रायपुर में एक साल के भीतर 93 हत्याएं और 268 बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, पार्टी ने राज्यभर में विभिन्न अपराधों के आंकड़े भी सार्वजनिक किए।

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी बीच एक महिला की तबीयत खराब हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन 

कांग्रेस नेता बैज ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधों पर नियंत्रण पाने में नाकाम रही है, जिससे आम जनता में डर का माहौल है। उन्होंने यह भी बताया कि रायपुर में लूट और अपहरण की घटनाएं सर्वाधिक हैं। यहां 515 से अधिक अपहरण के मामले सामने आए हैं।

प्रदेश स्तर पर कांग्रेस द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते एक वर्ष में छत्तीसगढ़ में कुल 3644 अपहरण, 1114 हत्याएं और 3191 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गई हैं। कांग्रेस का कहना है कि ये आंकड़े भाजपा सरकार की विफलता को साफ दर्शाते हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi