भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बलौदाबाजार। भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा का सरकारी आवास भाटापारा विधायक इंद्र साव के निवास के सामने ही स्थित है। दोपहर के समय वह घर की छत पर गया और वहां अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। इस अचानक हुई घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



