CG : रायपुर बाल संप्रेक्षण गृह में फेंका गया बम, धमकी भरा पत्र भी मिला – लिखा था, "भाई को तंग कर रहे हो, अंजाम ठीक नहीं होगा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर के माना इलाके में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में एक युवक द्वारा बम फेंकने और साथ में धमकी भरा पत्र अंदर डालने की घटना सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में 19 वर्षीय आरोपी आकाश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फटाखों की दुकान में मिलने वाला बम संप्रेक्षण गृह की दीवार के अंदर फेंका था। हालांकि, वह बम फटा नहीं, जिससे किसी भी नुकसान की बात सामने नहीं आई है |

                                                                                                                              विज्ञापन  

जांच में सामने आया है कि आरोपी का छोटा भाई बाल संप्रेक्षण गृह में बंद है और वह उससे मिलने के लिए कई बार जा चुका है। आशंका जताई जा रही है कि मुलाकातों के दौरान उसे यह पता चला होगा कि उसका भाई वहां के स्टाफ द्वारा किसी वजह से परेशान किया जा रहा है। इसी वजह से आरोपी ने इस तरह की हरकत को अंजाम दिया।  

माना पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(g)-BNS और 351(4)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। यह घटना 9 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। विवेचना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi