CG : भालू के साथ दरिंदगी की हदें पार: तार से बांधकर की गई पिटाई, मुंह-पंजा तोड़ा और तड़पा-तड़पाकर मार डाला, वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान, वन विभाग ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भालू पर बेहद क्रूरता से हमला किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने भालू के पैरों को तार से बांधकर डंडे से कसे हैं, उसका मुंह और पंजा तोड़ डाला है और बार-बार सिर पर वार किए हैं। वीडियो में भालू को दर्द में कराहते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि उसे तड़पाते हुए अंत में मार दिया गया।

वीडियो में दावा किया गया है कि यह घटना सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र की है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। करीब 2 मिनट 20 सेकंड लंबे इस वीडियो में एक व्यक्ति भालू के कान खींचते हुए नजर आता है, जबकि दूसरा ग्रामीण उसके सिर पर लगातार घूंसे मारता दिखाई देता है। इससे पहले भालू को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसका जबड़ा टूट गया और मुंह से खून बहने लगा।

विज्ञापन 

भालू के पंजे तोड़े गए, बाल नोचे गए

वीडियो में यह भी देखा गया कि हमलावर युवक पहले भालू के सिर पर मारता है, फिर उसके पंजे को तोड़ने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, उसने भालू के शरीर से बाल भी खींचे। यह सब एक खुले स्थान पर हुआ, जहां आसपास ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी खड़े थे। हैरानी की बात यह है कि वे इस पूरी घटना पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

वन विभाग ने कहा- जल्द होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर CCF आरसी दुग्गा ने कहा है कि इस घटना पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वे किस क्षेत्र के निवासी हैं। इसके बाद उनके खिलाफ *वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सख्त कदम उठाया जाएगा। इस कानून में दोषियों को दो साल की जेल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi