CG ब्रेकिंग : कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की चेतावनी से मचा हड़कंप , कश्मीर से आया धमकी भरा ई-मेल , डॉग स्क्वाड और पुलिस की टीम जाँच में जुटी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा। कबीरधाम जिले के कलेक्ट्रेट दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह मेल कश्मीर से भेजा गया बताया जा रहा है, जिसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।

जैसे ही धमकी की सूचना अधिकारियों को मिली, मौके पर डॉग स्क्वाड और पुलिस बल को रवाना किया गया। डॉग स्क्वाड की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर के कोने-कोने की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में कबीरधाम के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया है और जांच की प्रक्रिया जारी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई ने भी पुष्टि की कि धमकी भरा मेल मिला है और जांच के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वाड की टीम को तुरंत भेजा गया है।सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को अलर्ट पर रखा गया है और हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi