CG : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बकरकट्टा क्षेत्र के ग्रामीणों को ट्रांजिस्टर वितरित कर मानवता और सहयोग का संदेश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) दिनांक 18 अप्रैल 2025 को अ-समवाय सीओबी, 40वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा कमांडेंट श्री तेजभान सिंह के निर्देशन में एक सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 40वीं वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल के बकरकट्टा स्थित जवानों ने स्थानीय ग्रामों – लमरा, लच्छणाझिरिया और काशीबेहरा में रह रहे गरीब आदिवासियों, महिलाओं तथा युवाओं को ट्रांजिस्टर (रेडियो) वितरित किए।

इस कार्यक्रम के दौरान बकरकट्टा सीओबी के कमांडर श्री श्रीनिवास (असिस्टेंट कमांडेंट), 40वीं वाहिनी के निरीक्षक/जीडी श्री मिथलेश कुमार, साथ ही ग्राम लमरा, लच्छणाझिरिया और काशीबेहरा के सरपंचगण व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को समझकर सहयोग प्रदान करना था।

विज्ञापन 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi