ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ATM से निकला कटा-फटा नोट और आप सोच में पड़ गए? या बाजार से छुट्टे में मिला डैमेज नोट अब काम का नहीं रहा? तो घबराइए मत, आपके पास इसे बदलने का पूरा अधिकार है।

फटे नोट बदलने का आसान तरीका - RBI गाइडलाइंस

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साफ कहा है कि अगर आपके पास कोई गंदा, जला हुआ या फटा हुआ नोट है, तो उसे किसी भी बैंक या RBI ऑफिस में ले जाकर आसानी से बदलवा सकते हैं। इसके लिए कोई लंबा चौड़ा फॉर्म भरने की भी ज़रूरत नहीं है।

विज्ञापन

अक्सर ऐसा होता है कि हम मार्केट से कुछ खरीदते हैं और छुट्टे में हमें कटे-फटे नोट थमा दिए जाते हैं। फिर यही नोट दुकानदार या ऑटोवाले लेने से मना कर देते हैं। ऐसे में लोगों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिलता है। लेकिन अब ऐसे नोटों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

RBI के नियम के मुताबिक, जिन नोटों के दो टुकड़े हो गए हैं लेकिन उस पर लिखी जानकारी स्पष्ट है, तो ऐसे नोटों को बदला जा सकता है। खास बात यह है कि 10 रुपये से ज्यादा मूल्य के डैमेज नोट बिना फॉर्म के भी बदले जा सकते हैं।

आप चाहें तो ऐसे कटे-फटे नोटों को किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में ले जाकर बदल सकते हैं। अगर आपके इलाके में करेंसी चेस्ट ब्रांच है, तो वहां भी यह सुविधा मिलती है। साथ ही RBI के ऑफिस में भी नोट बदले जा सकते हैं।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

लोगों का कहना है कि अक्सर ATM से कटे-फटे नोट निकलते हैं, जिससे परेशानी होती है।

ATM से निकला डैमेज नोट भी बदला जा सकता है। ऐसे में आपको उस बैंक की ब्रांच में जाना होगा, जिससे वो नोट निकला है। वहां आप आसानी से उसे एक्सचेंज कर सकते हैं।

बैंक इस प्रक्रिया के लिए कोई फीस नहीं लेते, लेकिन एक लिमिट तय की गई है। अगर आप 5 हजार रुपये से ज्यादा के नोट बदलते हैं या एक दिन में 20 से ज्यादा नोट बदलवाते हैं, तो मामूली चार्ज देना पड़ सकता है।

RBI ने यह भी साफ किया है कि अगर नोट 50% से ज्यादा जल चुका है या पूरी तरह बर्बाद है, तो बैंक उसे बदलने से मना कर सकते हैं। लेकिन अगर नोट के सिर्फ दो टुकड़े हैं और जानकारी पढ़ी जा सकती है, तो बैंक को वह नोट बदलना ही होगा।

अगर किसी बैंक ने आपका डैमेज नोट बदलने से मना कर दिया है, तो आप सीधे RBI में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर 14440 पर कॉल करें। RBI अधिकारी खुद आपको कॉल करके समाधान देंगे।

इसके अलावा, आप RBI की वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं या ईमेल के जरिए crpc@rbi.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।

इलाके के लोगों ने मांग की है कि ATM से कटे-फटे नोट निकलने पर बैंक तत्काल कार्रवाई करें और ऐसे मामलों में ग्राहकों को परेशान न किया जाए।

यह भी पढ़े - PM मोदी ने लिया ऐतिहासिक फैसला : भारत में पहली बार होगी जाति जनगणना, कैबिनेट में लगाई मुहर..

यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता – जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता, गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi